कहा-जाम से समय पर रूट पर नहीं जा पा रहे, समाधान करे प्रशासन
चिनैनी। कस्बा चिनैनी में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं, लेकिन प्रशासन समाधान नहीं कर रहा है। मंगलवार सुबह फिर लोग जाम में फंस गए। जाम के चलते यात्री वाहन अपने रूट पर नहीं जा सके। गुस्साए चालकों ने मेन चौक को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
चालकों ने कहा कि आए दिन जाम से उनके फेरे रद्द हो जाते हैं। तीन से चार यात्री वाहन जाम के चलते मजबूरन इकट्ठे चलते हैं। सवारी उठाने की होड़ में हादसे का डर रहता है। एक घंटे के प्रदर्शन से चालकों ने कहा कि बस स्टैंड पर लगने वाले छोटे वाहनों और चिनैनी-दोमेल मार्ग के बीच सड़क किनारे खड़ेे वाहनों के लिए कहीं और पार्क किया जाए। चालक यूनियन को स्थानीय लोगाें ने भी समर्थन दिया। कहा कि जब तक जाम की समस्या हल नहीं होगी, वह मार्ग से नहीं हटेंगे। चालक पुलिस के समझाने पर नहीं मानें और धरना जारी रखा।
आखिर, एसडीएम परवेज अहमद नायक पहुंचे। उन्होंने कहा कि समस्या के हल के लिए सर्कुलर सड़क ही विकल्प है। इसके टेंडर हो गए हैं। जल्द कार्य शुरू होगा। साथ ही पुरानी तहसील के पास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जाम से निपटने के लिए 31 को बैठक भी बुलाई गई है। वहीं, मेन चौक पर धरने के चलते यात्री जाम मे फंसे रहे।