जम्मू। स्मार्ट मीटर और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। त्रिकुटा नगर और न्यू शांति नगर में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विनोद शर्मा और माइकल वजीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लचीले बिजली संसाधनों के बावजूद उप राज्यपाल के रवैये से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि बड़ी मात्रा में जम्मू-कश्मीर में ही बिजली का उत्पादन हो रहा है। लोग ज्यादा बिल का भुगतान करने में सक्षम नहीं होंगे। प्रदर्शन में एसएस दत्त, प्रीतम सिंह, बनारसी दास, डॉ. विजय शर्मा आदि शामिल रहे। ब्यूरो