फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेट्रोल तथा एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को यूथ कांग्रेस ने शहीदी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीव गागा के नेतृत्व में रैली निकालने की कोशिश में कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही है। पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे आम जन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्रिमंडल में फेरबदल ही यह साबित करता है कि भाजपा सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रही है। प्रदेश अध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों ने रिकार्ड तोड़ दिया है। 2014 की तुलना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत दोगुना तक है। आम जनता परेशान है। उसकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। प्रदर्शन में एजाज चौधरी, रिक्की डलोत्रा, साहिल सिंह लंगेह, आमिर बांडे, फैजी मिर्जा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें