फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रोकी धार सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा रामबन प्रशासन के खिलाफ शनिवार को फूट पड़ा। फिंतर गांव में धार सड़क पर दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिन्होंने रामबन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे शुरू हुआ प्रदर्शन करीब एक घंटे तक जारी रहा, जिससे धार सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि जब तक रामबन प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वे धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन, प्रदर्शनकारी नहीं माने। मामला हाथ से निकलता देख जिला विकास परिषद कठुआ के अध्यक्ष कर्नल महान सिंह मौके पर पहुंचे, और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वह एबीवीपी की मांग को मंडलायुक्त के सामने रखेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और सड़क पर यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने रामबन प्रशासन के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की, जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, तो प्रदर्शनकारी नहीं मानेंगे। और, इस मुहिम को प्रदेश भर में चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुनित ठाकुर, सनक श्रीवत्स, आशीष, नितिन, पीयूष, दानिश, नेहा, रूपाली, हिमांशी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें