डॉक्टरों के खाली पदों को भरे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते बांजल भटवाल वासी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। बांजल भटवाल गांव की न्यू टाइप पीएचसी में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग को लेकर धरना 17वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सिंह पटियाल ने कहा कि वर्ष 2014 में न्यू टाइप पीएचसी में दो मेडिकल अफसर तैनात थे, जिन्हें किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद पीएचसी में आज तक कोई अफसर तैनात नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है, इसलिए लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। यह प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में नरेश सिंह, शादी लाल, रतन चंद, प्रवीण कुमार, बिशन दास, सुशील सिंह, कांता देवी, पायल देवी, अंजू देवी, रेखा देवी, भोली कुमारी, आदि मौजूद हैं। संवाद