फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहनों में नहीं बिठाने पर छात्र भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। यात्री वाहनों में नहीं बिठाने पर डिग्री कॉलेज बिलावर के छात्र भड़क गए। उन्होंने कॉलेज गेट के बाहर बिलावर-फिंतर मार्ग को जाम कर प्रशासन, यातायात विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी। वहीं, यात्री वाहनों में छात्रों की अनदेखी करने पर रोष जताया और प्रशासन से इस संबंध में कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोहपर बाद तीन बजे कॉलेज की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को यात्री वाहनों में नहीं बिठाने पर वह भड़क गए। उन्होंने कॉलेज के गेट के बाहर बिलावर-फिंतर मार्ग को छात्रों ने जाम कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यात्री वाहनों छात्रों के साथ मनमानी करते हैं। वाहनों में नहीं बिठाते हैं, जिस कारण घर और कॉलेज आने-जाने में मुश्किल होती है। उन्होंने बताया कि वाहन नहीं मिलने पर कई बार पैदल ही गंतव्य की ओर जाना पड़ता है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह चिब मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर समस्या जानी। इसके बाद छात्रों को वाहनाें में बिठा कर घर भेजा। वहीं, मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
करीब आधा घंटा लगे जाम के दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भी परेशानी हुई। इस मौके पर राकेश कुमार, हार्दिक शर्मा, सुमन शर्मा, प्रदीप सिंह सहित करीब 60 छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें