फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रास्ते पर हैंडपंप व चारदीवारी करने पर वार्ड 9 के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड 9 के मुख्य रास्ते पर एक व्यक्ति ने पहले हैंडपंप लगाया और अब उक्त स्थान पर चारदीवारी कर दी है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए, सोमवार को लोगों ने उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्ड 9 के पार्षद जगदीश राज की देखरेख में वार्ड के लोगों ने आरएस पुरा एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम रामलाल शर्मा ने मामले का संज्ञान लेकर लोगों की परेशानी दूर करने का निर्देश तहसीलदार आरएस पुरा को दिया है। नायब तहसीलदार की देखरेख में एक टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने बनाई रिपोर्ट में उक्त स्थान पर रास्ते की भूमि सरकारी होना लिखा गया। वार्ड के पार्षद जगदीश राज का कहना है कि उक्त स्थान पर अधिकतर भूमि रेलवे की है। आजादी के बाद लोग खाली पड़ी भूमि पर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। अब मुख्य रास्ते से सटी भूमि पर पहले हैंडपंप लगाया, और अब वहां चारदीवारी करने से लोगों का आना जाना नहीं हो पा रहा है। महिला मीरा देवी का कहना है कि उक्त स्थान पर हैंडपंप लगाने का मकसद सरकारी भूमि पर कब्जा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें