भारत-पाक सीमा पर स्थित पंचायत घड़खाल के लोगों द्वारा परगवाल-जम्मू सड़क मार्ग जाम कर सीमा सुरक्षा बल और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखी।
इसके बाद तहसीलदार अखनूर के आने पर मामला सुलझाया गया। मामले के अनुसार घड़खाल के लोगों ने पाकिस्तान से आए मवेशियों को पकड़ा, क्योंकि किसानों की फसल को मवेशियों ने चौपट कर दिया था।
मवेशियों को जब बीएसएफ की 89 बटालियन के हवाले किया तो, बीएसएफ ने मवेशियों को वापस पाक को सौंप दिया। इस कार्यप्रणाली से नाराज होकर घड़खाल के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।