फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ली एब्दो: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत

Fri, 23 Jan 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में विभिन मुस्लिम धार्मिक संगठनों के सांझे मंच मुत्तहिदा उलेमा-ए-सुन्नत ने पैगंबर हजरत मोहम्मद के कथित कार्टून बनाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया। अपना रोष प्रकट करने के लिए कई जगहों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भिड़ंत में कई घायल हो गए।
विज्ञापन


मुत्तहिदा उलेमा-ए-सुन्नत के बंद के आह्वान के दौरान श्रीनगर के पुराने शहर में जुमा की नमाज के बाद लोगों ने शार्ली एब्दो पत्रिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, शार्ली एब्दो जैसी पत्रिकाएं इस्लाम धर्म के दुश्मनों का हथियार बन चुकी हैं और ऐसे लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।

जैसे ही यह रैली श्रीनगर शहर के नौहट्टा पहुंची तो पुलिस के साथ इनकी भिड़ंत हुई। ऐसे जुलूस कई अन्य जगहों पर भी निकाले गए। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


इन हंगामों के दौरान आधा दर्जन पुलिस कर्मियों समेत 18 लोगों के घायल होने की खबर है। बंद का समर्थन अलगाववादियों द्वारा भी किया गया था, जिसके चलते सभी अलगाववादी नेताओं को आज या तो गिरफ्तार कर लिया गया था या घरों में नजरबंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें