फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति शुल्क, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन अभियान चलाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने प्रॉपर्टी टैक्स और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष योगेश साहनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पार्टी नेताओं की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

योगेश साहनी ने कहा कि भाजपा ने देश को लूटने के साथ साथ आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी कमाना भी मुश्किल भरा कर दिया है। उन्होंने कहा लोग तंगहाली में हैं और उन पर आए दिन शुल्क का बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस जन हित में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। इस अवसर पर डॉ. रमाकांत खजूरिया, रिकी डलोत्रा, पवन देव सिंह, शेखर शर्मा, अतुल शर्मा, प्रदीप भगत, सिकंदर खान, मार्क्स गिल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें