फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिव सेना हिंदुस्तान ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। बिश्नाह के तारा चौक में शिव सेना हिंदुस्तान के यूथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला जलाया गया। इस दौरान पुंछ में आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद हुए पांच भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान बातों का नहीं लातों का भूत है, इसलिए उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेता जवानों की शहादत पर राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से सारा देश गुस्से और बदले की आग में जल रहा है। जब तक पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों को उचित सबक नहीं सिखा दिया जाता, तब तक देश की जनता का आक्रोश शांत नहीं होगा। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में सारा देश और शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी उन वीर जवानों के परिवारों के साथ खड़ी है। विरोध प्रदर्शन में शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी के अरनिया ब्लॉक के उप प्रधान भारत भूषण, जिला प्रधान जम्मू राजकुमार गुप्ता, बिश्नाह ब्लॉक उप प्रधान शंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सांबा नेक राज, संजीव कुमार, अजय कुमार, मधुबाला, सुनीता देवी, सोनिया चौधरी, सुनीत और संतोष देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो बिश्नाह शिवसेना पीएच वन में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें