फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिश्नाह के लोगों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। वार्ड नंबर 5 और 7 में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का स्थानीय लोगों ने विरोध कर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे समझाने की कोशिश की मगर प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और अपना प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं तथा पुरुषों ने संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने बिजली विभाग पर जमकर भड़ास निकालते हुए विभाग पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। प्रेमपाल डोगरा तथा रानी देवी ने कहा कि उनके वार्ड के अधिकतर लोग गरीब हैं जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करके अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। यह गरीब लोग स्मार्ट मीटर का बिल कहां से अदा करेंगे। प्रेम पाल डोगरा ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा पहले ही जबरदस्ती लोगों के बिजली के बिल दोगुने कर दिए गए हैं, जिसके कारण लोग बहुत परेशान हैं। लोग बड़ी मुश्किल से बिजली का किराया भर रहे हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने वार्ड में किसी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। अगर विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए गए तो वह स्मार्ट मीटर उतार कर फेंक देंगी। प्रदर्शन में शामिल रानी देवी ने कहा कि लोगों के लिए अपने बच्चों का पेट पालना मुश्किल हो गया है और राज्य प्रशासन को स्मार्ट मीटर लगाने की पड़ी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर संबंधित विभाग द्वारा जबरदस्ती लोगों पर स्मार्ट मीटर का बोझ डाला गया तो वह बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें