फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उप जिला अस्पताल में सुविधाएं न मिलने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - अस्पताल प्रबंधन खुद बीमार तो रोगियों को कैसे ठीक करेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उप जिला अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं न मिलने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता मोहन सिंह के नेतृत्व में पहले एक रोष रैली भी निकाली गई, जो अस्पताल परिसर में संपन्न हुई। विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन खुद बीमार है तो रोगियों को कैसे ठीक करेगा।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि उप जिला अस्पताल का भवन तो बड़ा बन गया, लेकिन यहां रोगियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, जिसके चलते लोगों को निजी अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि के अंतर्गत सस्ती दवाई उपलब्ध करवाने के मकसद से खोली गई दुकान लंबे समय से बंद है। उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड भी सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही हो रहा है, जिसके कारण लोगों को बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर सरकारी अस्पतालों में दवाई भेजी जाती है, लेकिन रोगियों को दवाइयां नहीं दी जातीं। वे दवाइयां भी बाहर से खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत राम पल्ला ने कहा कि अस्पताल में पहले पार्किंग थी, जिससे राजस्व आता था। लेकिन, उसे बंद कर दिया गया। पिछले द्वार को बंद करने पर आपात स्थिति में भी बीमार लोगों को भीड़भाड़ वाले बाजार से लाना पड़ता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी तो फोन तक नहीं उठाते। अस्पताल प्रबंधन खुद बीमार है तो लोगो को बेहतर सुविधाएं कैसे मिलेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया तो जल्द ही जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आरएस पुरा मार्ग भी अवरुद्ध किया जाएगा। मौके पर ओम प्रकाश रैन्याल, नायब सरपंच नीलम कुमारी, सरदार मूल सिंह, दौलत राम, अशोक कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें