फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत, एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
50 वर्षीय राजिंद्र ने जीएमसी जम्मू जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के राजपुरा में शनिवार को दो बाइक की आपस में हुई टक्कर से एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हे गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे राजपुरा के चक लाला में दो मोटरसाइकिल (जेके21एच-1118 व जेके21जी-3364) आपस में टकरा गईं। परिणामस्वरूप दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इसमें पूर्व सैनिक राजिंद्र कुमार (50) पुत्र हरबंस लाल निवासी राजपुरा और अजय सिंह (23) पुत्र नरसिंह दयाल निवासी सनूरा घायल हो गए। उन्हें आकस्मिक अस्पताल घगवाल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फौरी उपचार देकर दोनों को सांबा रेफर कर दिया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उन्हें जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जीएमसी ले जाते समय रास्ते में राजिंद्र कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि राजिंद्र कुमार सेना से सेवानिवृत्त थे। वह किसी काम के लिए हीरानगर जा रहे थे। इसी बीच मार्ग पर एक डंपर चल रहा था। उसकी आढ़ से अचानक विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकल से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बुजुर्ग की कुएं में गिरकर मौत
सांबा। जिले में घगवाल के मुठी कलां गांव में एक बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब प्रकाश चंद शर्मा (73) पुत्र ज्ञानचंद निवासी मुठी कलां गांव के एक कुएं में गिर गए। उन्हें किसी ने कुएं में गिरते हुए नहीं देखा। काफी देर बाद उसका शव परिवार के सदस्यों ने कुएं से निकाला और घर लाए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें