फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कटली गांव के लोगों ने मुआवजा के लिए रुकवाया एक्सप्रेस-वे का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कहा - मुआवजा न मिलने तक नहीं चलने देंगे कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के कटली गांव के लोगों ने शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्ग का चल रहा कार्य रुकवाया, और चेतावनी दी कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया जाता, वह विकास कार्य नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच रीना चौधरी, सरपंच कृष्ण लाल, सरपंच विनोद कुमार, आदि ने कहा कि मार्ग बनाना अच्छा है, लेकिन जिन लोगों की मार्ग में भूमि आ रही है उन्हें मुआवजा ही नहीं दिया जा रहा। कहा कि उनकी मालिकी भूमि है, सभी कागज दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने मुआवजा उपायुक्त कार्यालय भेज दिया है। जबकि, राजस्व विभाग के अधिकारी उन्हें मुआवजा देने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं, हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी जबरन विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक लोगों को भूमि का मुआवजा नहीं दिया जाता, लोग काम नहीं चलने देंगे। मौके पर किसान मोहन सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, देस राज, मदन लाल, रंजीत सिंह, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें