फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टोल, स्मार्ट मीटर हटाने का विरोध नहीं हुआ ठंंडा, एक दिन बाद फिर गर्म

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन, टोल टैक्स वसूल हो बंद
विज्ञापन
जम्मू। सरोर टोल प्लाजा और स्मार्ट मीटर का विरोध जारी है। जम्मू में शनिवार को बंद के बाद रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहे। कांग्रेस ने पलौड़ा चौक मोहल्ला संध में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल नारेबाजी की। वार्ड-60 की पार्षद रंजनी बाला के नेतृत्व में महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन


पार्षद ने जम्मू के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के विपरीत सरकार के फैसले पर निराशा जताई। उन्होंने लोगों की मांगों पर विचार करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ध्यान नहीं दिया, तो संघर्ष तेज कर देंगे। इस मौके पर डीसीसी जम्मू ग्रामीण के अध्यक्ष हरि सिंह चिब, तरुण वैद, वीरेंद्र कुमार, शाहबाज खान, पम्मी मन्हास, चौधरी आफिज, पुरुषोत्तम सिंह, नीता चिब, विपन कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, परवीन अख्तर, वीना देवी, मिंटू शामिल रहे।
अपनी पार्टी ने भी किया प्रदर्शन
जम्मू। अपनी पार्टी ने भी पलौड़ा में प्रदर्शन किया। ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष भगत राम ने कहा, राजमार्ग का काम पूरा होने तक सरोर में टोल टैक्स की वसूली बंद की जाए। उन्होंने कहा हाल ही की बारिश और सांबा में राजमार्ग पर चल रहे काम के कारण स्थिति अधिक जटिल है। एससी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बोध राज भगत ने भी जम्मू में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। इस मौके पर व उपाध्यक्ष जिला शहरी वैभव मट्टू, प्रांतीय सचिव विशाल जोशी, शिवानी कौल, सत पाल और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें