फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान बार के अध्यक्ष विक्रम शर्मा: स्रोत बार
विज्ञापन
जम्मू। कोलकाता मामले को लेकर वकीलों ने भी मंगलवार को प्रदर्शन किया। बांगग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का भी विरोध जताया। बार एसोसिएशन और युवा वकील एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से दोनों मामलों को लेकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने अस्पताल परिसर में उपलब्ध कराई गई सुरक्षा की अपर्याप्तता के खिलाफ विरोध जताया। अन्य वकीलों ने नारे लगाए। शीघ्र और प्रभावी जांच की मांग की।
विज्ञापन

शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घटना का स्वतः संज्ञान लेने का स्वागत किया और आश्वस्त महसूस किया कि सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में समय रहते खामियों को दूर किया जाएगा। लक्ष्य उन्मुख जांच सुनिश्चित होगी। वकीलों ने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तौर-तरीके विकसित करने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) की स्थापना का भी स्वागत किया। वहीं बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें