फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रोस्थेटिक तकनीशियन परीक्षा की आंसर- की जारी, आज से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोस्थेटिक/ऑर्थेटिक टेक्नीशियन के पद पर भर्ती के लिए रविवार को ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा हुई। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से परीक्षा के बाद आंसर-की जारी कर दी गई। इस संबंध में आपत्ति 15 जून से दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मलिक के अनुसार अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया है। परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे गए थे। आंसर-की के संबंध कोई भी अभ्यर्थी आपत्ति तय फॉर्मेट पर ऑफलाइन मोड में की जा सकेगी।
दावे को साबित करने के लिए दस्तावेजी सबूत देना होगा जिसकी हार्ड कॉपी मान्य होगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न दो सौ रुपये चुकाने होंगे। यह राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में देनी होगी। अगर आपत्ति सही मिलती है तो उसे फीस रिफंड कर दी जाएगी और सभी अभ्यर्थियों के लिए आंसर-की में उसी हिसाब से बदलाव किया जाएगा। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को आपत्ति स्वीकार या नामंजूर होने के संबंध में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक मलिक के अनुसार आपत्ति सुबह 11 से शाम पांच बजे तक ही दर्ज की जा सकेगी। तय समय खत्म होने के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें