फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बिगाड़ा संडे का मजा

Sun, 05 Jun 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बिजली कटौती जारी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भारी बिजली कटौती का सिलसिला रविवार को भी जारी रहने से लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। घंटों बिजली गुल रहने से लोग हायतौबा मचाते रहे। आठ से 14 घंटे तक बत्ती गुल रहने का सिलसिला न थमने की वजह से लोगों का सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने का सिलसिला भी जारी रहा। 
विज्ञापन


जानीपुर में लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली संकट से लोगों को गर्मी के मौसम में सरकार निजात नहीं दिलवा पा रही है। लोगों को सुचारु पेयजल आपूर्ति की मांग की। राजपुरा में भी पिछले पांच दिनों से बिजली की आंखमिचौनी से लोगों के बुरे हाल का सिलसिला संडे को भी जारी रहा। 

संजय नगर, नानक नगर में भी दिन भर बिजली का आना-जाना जारी रहा। कनाल ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत अधिकतर इलाकों में लोग बिजली कटौती के खिलाफ आने वाले दिनों सड़कों पर उतरने की तैयारी में जुटे है। बख्शी नगर रिसीविंग स्टेशन के तहत आने वाले इलाकों में भी बिजली कटौती का सिलसिला जस का तस बना हुआ है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के चीफ इंजीनियर अश्वनी गुप्ता का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ढांचे पर ओवरलोड काफी ज्यादा हो चुका है। रिसीविंग स्टेशनों में खराबी आ रही है। इस हालात में भी बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दिन रात प्रयास कर रहे हैं कि बिजली सप्लाई को बनाए रखा जाए। उपभोक्ताओं को भी हालात में सुधार लाने को सहयोग करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें