-तीनों आतंकी पुंछ के गांव कीरनी और कस्बा के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में आतंकवाद के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को पुंछ पुलिस ने नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव कस्बा और किरनी में पाकिस्तान में सक्रिय तीन स्थानीय आतंकियों की चार संपत्तियों को कुर्क किया है। इनमें 14.8 कनाल भूमि शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग 28 लाख रुपये है।
आतंकियों में नजबदीन, मोहम्मद लतीफ निवासी गांव किरनी, तहसील हवेली, जिला पुंछ और मोहम्मद बशीर उर्फ टिक्का खान गांव कस्बा तहसील हवेली, जिला पुंछ शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक तीनों आतंकी कुछ वर्ष पहले पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र पीओके भाग गए थे। जहां से वह पुंछ जिले और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में आतंकवाद को बढ़ावा देने, शांति भंग करने और सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
आतंकियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय पुंछ नीरज शर्मा, एसएचओ पुंछ इंस्पेक्टर राशिद और नायब-तहसीलदार पुंछ के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों के साथ एक पुलिस टीम ने की है। एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने कहा कि पुंछ पुलिस आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।
पुंछ जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव क़स्बा कीरनी में पाकिस्तान से सक्रिय ती