फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहन पहुंचे होनहार, सम्मान मिला तो चमक उठे चेहरे

विज्ञापन
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद मेडल व प्रमाण पत्र के साथ छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
जम्मू। चेहरे पर मास्क और ललाट पर चमक। मेहनत एवं प्रतिभा के दम पर हासिल किए मुकाम के लिए सम्मान। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सम्मानित होते छात्र-छात्राओं के चेहरों पर चमक और उत्साह देखते ही बन रहा था। जम्मू के शालामार चौक पर तालियों से गूंजते महाजन सभा के हॉल में मौजूद हर शख्स गर्व की अनुभूति कर रहा था। बच्चों को सम्मानित होते देख दूसरी मंजिल पर बैठे अभिभावकों का भी फख्र से सीना चौड़ा हो रहा था। हालांकि, कोविड प्रोटोकॉल के चलते इस बार समारोह में छात्र-छात्राओं को ही शामिल होना था, लेकिन बच्चों को सम्मानित होते देखने की चाह में कई अभिभावक समारोह में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

समारोह में जम्मू जिले के विभिन्न इलाकों से मेधावी पहुंचे थे। समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग के कतारबद्ध बैठे बच्चों को जैसे ही सम्मान के लिए बारी-बारी मंच पर बुलाया गया, तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने मेधावियों को अमर उजाला की ओर से ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस पल को यादगार बनाने के लिए कई मेधावी सेल्फी लेते नजर आए। मुख्य अतिथि के साथ भी छात्र-छात्रों ने तस्वीरें खिंचवाई। समारोह में आए बच्चों का कहना था कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान से उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उपलब्धि पर फख्र के साथ और बेहतर करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ गया है। बजालता और सांबा के ग्रामीण इलाके से पहुंचे बच्चों ने समारोह को यादगार और प्रेरक बताया। इसी तरह से मंदिरों के शहर जम्मू से लेकर विभिन्न इलाकों से पहुंचे विद्यार्थी भी बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें