फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस टर्मिनल का तोहफा इसी हफ्ते, पार्क कर सकेंगे एक हजार कारें, शॉपिंग कांप्लेक्स के साथ रेस्टोरेंट भी

विज्ञापन
जम्मू में नई बनी बस टर्मिनल की बहुमंजिला इमारत। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। 200 करोड़ की लागत से तैयार बस टर्मिनल कम बस स्टैंड जल्द ही जनता के लिए खुलने वाला है। जेडीए प्रशासन 23 दिसंबर को इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से कराने की तैयारी में जुटा है। नए बस टर्मिनल में एक ही छत के नीचे बहुमंजिला पार्किंग, शॉपिंग कांप्लेक्स और रेस्टोरेंट की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नए टर्मिनल की पहली तीन मंजिलों पर कार पार्किंग बनकर तैयार है। यहां एक साथ एक हजार से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इससे जाम की समस्या से भी छुटकार मिलेगा और सड़कें खुली रहेंगी। बसें ग्राउंड फ्लोर से निकलेंगी और पुराने बस स्टैंड मार्ग से होते हुए गुजरेंगी। पुराने बस स्टेंड में बसें पार्क होंगी, जो सवारियां छोड़ने के बाद यहां खड़ी होंगी। यहां एक साथ 80 बसें पार्क की जा सकेंगी। अंतरराज्यीय और प्रदेश की बसें सीधे टर्मिनल में ही आएंगी। पुराने बस स्टैंड में तारकोल डालने का काम तेज गति से चल रहा है। इसके अलावा टर्मिनल में आधुनिक टिकट काउंटर हाल, प्रतीक्षा हाल, रेस्टोरेंट, शापिंग कांप्लेक्स के अलावा आधुनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। ग्राउंड फ्लोर से अन्य मंजिलों में जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा होगी। 24 घंटे बिजली के लिए जनरेटर के अलावा सामान रखने के लिए क्लॉक रूम भी बना है। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी द्वारा तैयार किए गए बस टर्मिनल का शुभारंभ मार्च माह में होना था, लेकिन काम पूरा न होने के चलते नहीं हो पाया। जेडीए ने उपराज्यपाल से 23 दिसंबर को उद्घाटन करने का समय मांगा है। अगर इस दिन उपराज्यपाल से समय नहीं मिलता तो दिसंबर में ही किसी दिन उद्घाटन किया जा सकता है।
पहली, दूसरी तीसरी मंजिल पर कार पार्किंग
नए बस टर्मिनल में कारों की पार्किंग पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर होगी। इसी बीच 170 दोपहिया वाहन भी खडे़ किए जा सकेंगे। पहले पार्किंग स्थल न होने के कारण सड़कों किनारे वाहन पार्क किए जाते थे। अब पार्किंग में वाहन पार्क होने से शहर में सड़कें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

एक जगह तमाम सुविधाएं
चौथी और पांचवीं मंजिल में शापिंग कांप्लेक्स होगा। यहां पर लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं भी यहां मिलेंगी। लोग बस स्टैंड में एक ही जगह पर तमाम सुविधाएं हासिल कर पाएंगे।
बीसी रोड पर जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा
बीसी रोड में बसों की पार्किंग के कारण अकसर जाम लग जाता है। कई बार तो इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। अब टर्मिनल बनने से बीसी रोड से जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
सफाई का काम जोरों पर
जम्मू। बस टर्मिनल कम बस स्टैंड में टाइलों का काम जोरों से चल रहा है। सफाई के साथ शौचालयों में जरूरी सुविधाएं देने का भी काम चल रहा है।
2016 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट कई बार रुका
नए बस टर्मिनल का निर्माण कार्य साल 2016 मेें शुरू हुआ था। इसके बाद बजट के अभाव में 2017 में रोक दिया गया। फिर से बजट की मांग की गई। बजट मिलने के बाद जैसे ही काम शुरू हुआ तो दुकानदारों ने बवाल कर दिया। छह माह तक काम आगे नहीं सरका। इसके बाद सितंबर 2018 में काम शुरू हुआ और इसे सितंबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य था। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब दिसंबर 2020 में काम पूरा हुआ और अब इसका शुुुुभारंभ होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें