फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग-ए-बाहु में शीघ्र म्यूजिकल फाउंटेन शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू वासियों को जल्द बाग-ए-बाहु में निर्माणाधीन म्यूजिकल वाटर फाउंटेन लाइट एंड साउंड शो देखने का मौका मिलेगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को सात सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन, संस्कृति, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के साथ पर्यटन निदेशालय जम्मू के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

पर्यटन निदेशक जम्मू राज कुमार कटोच ने बताया कि म्यूजिकल फाउंटेन प्रोजेक्ट पर्यटन की दृष्टि से एक अनूठी सुविधा होगी। उन्होंने निदेशालय की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। विभाग ने पंजीकृत हॉकर्स, वोटिंग एजेंसियों, टूरिस्ट गाइड्स, कैमल राइडर आदि को कोविड में राहत प्रदान की है। पर्यटन सचिव ने योजना, प्रचार, पंजीकरण, स्थापना, संपदा, एमएंडडब्ल्यू विंग की क्षेत्रवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी गतिविधियां कोविड प्रोटोकाल के तहत की जाएं। उन्होंने विभिन्न संगठनों और हितधारकों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें