फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बाजारों में दुकानों से कचरा उठाएगा निगम, हटेंगे कूड़ेदान

Mon, 24 Aug 2020 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम शहर में छोटे और बड़े बाजारों में दुकानों से सीधे ही कचरा एकत्रित करेगा। दुकानों के आगे लगे कूड़ेदान हटाए जाएंगे। इससे शहर साफ सुथरा रहेगा। मौजूदा समय में दुकानों का कचरा दुकानों के आगे फेंका जाता है या फिर कूड़ेदान में। इस कारण गंदगी का आलम रहता है।

विज्ञापन


इससे सफाई कर्मचारियों को भी अतिरिक्त काम करना पड़ता है। अब आने वाले दिनों में दुकानों से ही कचरा एकत्रित किया जाएगा। बाजारों के लिए अतिरिक्त आटो भी हायर किए जा रहे हैं। दुकानों से कचरा उठाकर आटो से डंपिंग साइट में फेंका जाएगा।

इससे सड़कों किनारे भी गंदगी नहीं होगी। साथ ही कचरा नालियों में भी नहीं जाएगा। हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने कहा कि इस पर काम शुरू हो गया है। ऑटो हायर किए जा रहे हैं। सड़कों किनारे से कूड़ेदान हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें