फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेलकूद में भविष्य तलाशें विधार्थी : रंधावा

विज्ञापन
पौनी। हाइ स्कूल में हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। स्थानीय लड़कियों के राजकीय गर्ल हाई स्कूल में प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तहसीलदार साहिल रंधावा की ओर से छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्ही बच्चों में से कोई आगे चल कर कोई शिक्षक बनेगा कोई तहसीलदार बन कर देश की सेवा करेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चे खेलकूद में भी देश का नाम रोशन करें। किसी भी तरह की कोई भी परेशानी हो तो माता-पिता या शिक्षकों के साथ बात करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सरकार की तरफ से कई नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। तहसीलदार का यह सत्र न केवल छात्राओं के लिए ज्ञान वर्धन का माध्यम बना बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य की और आत्मविश्वास के साथ बढ़ने की प्रेरणा भी मिली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें