रियासी। आने वाले रविवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र में एक अप्रैल को नगर के मुख्य बाजार में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। दुकानदारों की तरफ से जागरण करवाया जाएगा जिसमें कुमार रवि माता की भेंटें सुनाएंगे। जागरण की तैयारियों को मुकम्मल किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार रात नौ बजे से बारह बजे तक जागरण होगा। उसके बाद माता की ज्योति प्रज्वलित कर आरती होगी। संवाद