फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी से पीड़ित रोगियों की मदद की जाएगी : भटनागर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एचआईवी से पीड़ित रोगियों की मदद की जाएगी, ताकि वे सुखद जीवन यापन कर सकें। यह बात उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कही। वह वीरवार को पद्म श्री पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहीं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विभाग के सचिव भोपिंद्र कुमार ने कहा कि एड्स जैसी बीमारियों से निपटने की जरूरत है। इस तरह की बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने पीएलएचआईवी को अन्य विभागों की योजनाओं के तहत काम करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निदेशक डॉ. समीर मट्टू ने सोसाइटी की ओर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें एड्स बीमारी के निदान संबंधित दवाएं रखी थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया। उन्होंने छात्रों की ओर से निर्मित पोस्टर और पेंटिंग का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ गणमान्य लोगों ने एसओसीएच पोर्टल लांच किया है।
कॉलेज के रेड रिबन क्लब की छात्राओं ने विश्व एड्स डे पर सामूहिक गीत और सामूहिक लोक नृत्य भी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां भी दीं। मौक पर अतिरिक्त सचिव चंद किशोर शर्मा, जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें