फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख 10 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बच्चे से चाकू की नोक पर 10 हजार रुपये लूट लिए। वारदात शहर के रिहाढ़ी चुंगी इलाके की है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दुकानदार सन्नी गुप्ता का कहना है कि वीरवार दोपहर वह डॉक्टर के पास अपनी पत्नी का चेकअप कराने गए थे। उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे को अपनी किराना की दुकान में बैठा दिया। इस दौरान दो युवक दुुकान में आए। इनमें से एक ने क्रीम समेत छोटा-मोटा सामान लिया। तभी दूसरा युवक गल्ले से 500 रुपये का नोट निकालने लगा। उनके बेटे की नजर पड़ गई और उसने पूछा कि पैसे क्यों निकाल रहे हो। तभी दूसरे युवक ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर रख दिया। कहा कि कुछ बोलेगा तो गला काट देंगे। बच्चा डरकर चुप हो गया और वे गल्ले से करीब 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कहा कि बदमाश कुछ भी कर सकते थे। पैसों के लिए वे उनके बच्चे की जान भी ले सकते थे।
दुकानदार ने बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश का पता लगा लिया है। पुलिस को इसके बारे बता दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी के घर तक भी गई थी, लेकिन वह घर से फरार हो गया। वहीं, पक्का डंगा पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें