फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर सचिवालय का जम्मू में प्रावधान नहीं

Sun, 05 Jun 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में समर सचिवालय का प्रावधान गठबंधन सरकार की ओर से नहीं किया गया है। ऐसे में सूरज के आग उगलने से शीतकालीन राजधानी जम्मू में बिजली, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं की किल्लत से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


जन समस्याओं को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शनों का सिलसिला तेज हो गया है। लोग सड़कों को जाम तक करने लगे हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से समर सचिवालय जैसा कोई प्रावधान फिलहाल जम्मू में नहीं किया गया है।

बजट सत्र के चलते ऐसे भी मंत्री और विधायक श्रीनगर में ही हैं। कभी-कभार अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह का कहना है कि समर सचिवालय का प्रावधान पिछले साल भी नहीं था और इस साल भी नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि भाजपा के मंत्री, विधायक और नेता जनता दरबार के माध्यम से लोगों की जन समस्याएं सुन रहे हैं। आने वाले दिनों में भी जनता दरबार का सिलसिला तेज होगा और लोगों की समस्याओं का हल किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें