फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलरों में पानी तो है, पीने लायक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में वाटर कूलरों की हालत काफी खस्ता है। कुछ खराब हैं तो कुछ की सफाई न होने और आसपास गंदगी के कारण कोई भी पानी पीने नहीं आ रहा। मौजूदा समय में बस स्टैंड, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, ज्यूल चौक समेत अन्य जगहों में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं, जो ठीक हैं उनकी लंबे समय से सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पुरानी मंडी में लगा वाटर कूलर भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहा, इसकी सफाई नहीं की गई है। ज्यूल चौक और रघुनाथ बाजार में लगे वाटर कूलरों में पानी तो है, लेकिन गंदगी होने के कारण पीने योग्य नहीं है। बस स्टैंड में हर रोज सैकड़ों लोग आते हैं। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर की सुविधा दी गई है। वाटर कूलर में तकनीकी खराबी है। इस कारण पानी नहीं है। यात्रियों को बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है।
इसी तरह नगर निगम के अनुसार इसी माह कूलरों की सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर करवा दिए गए हैं। एजेंसी के माध्यम से सफाई और मरम्मत का कार्य होगा। इसके बाद लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट
वाटर कूलरों की सफाई करवाई जाएगी। इसके लिए एजेंसी के साथ टाईअप किया गया है। लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी दिया जाएगा।
- सुधीर बाली, एसीआर (कार्यकारी संयुक्त आयुक्त), नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें