फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं लोग

विज्ञापन
टूटी पुली के रास्ते निकलती महिलाएं।
विज्ञापन
विजयपुर। वार्ड-11 स्थित पुली टूटी हुई है। अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते लोग जान जोखिम में डाल कर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

शिवनगर के अलावा वार्ड-11, 12 के साथ-साथ रख बरोटियां क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस पुली से आते जाते हैं। गत माह बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इस पुलिया की मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। इससे लोग परेशान हैं। नहर के ऊपर बनी इस पुलिया का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत न हुई तो यह पूरी तरह टूट कर गिर सकती है। कोई बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी राकेश सिंह, विकास डोगरा, पूर्व पार्षद बबल गुप्ता, मेहर सिंह, छोटू आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शर्मा से मांग की है कि जल्द इस जगह पर पुली ठीक की जाए और लोगों की परेशानी दूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें