फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईवाला में गलियां कच्ची, पर्याप्त बिजली-पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। विस्थापित कॉलोनी नाईवाला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें कालोनी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली-पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है। गलियां कच्ची हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी भी नहीं है। कॉलोनी में कोई डिस्पेंसरी भी नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान जब एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में सीमा पर गोलीबारी चल रही थी तो पाकिस्तान की ओर से दागे गए गोले सीमावर्ती गांवों में घिरे थे। इसे देखते हुए उस समय सरकार ने छंब क्षेत्र के 21 गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का फैसला लिया और अखनूर सोहल मार्ग पर गुढ़ा जगीर कोढेवाला व नाईवाला के नजदीक माइग्रेंट कॉलोनी बसाई। सरकार ने कॉलोनी में हर तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा किया। लोगों ने बताया की शुरुआत में ठीक था, लेकिन अब वे लोग जहां परेशानियों में जीवन बिता रहे हैं। कॉलोनी के निवासी कृष्ण लाल, सोनू कुमार, अंजु बाला, आरती देवी, प्रिया देवी, केवल कुमार आदि ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा, पक्की सड़कें, पक्की गलियां और बिजली-पानी उपलब्ध करवाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया कि भाजपा नेता जगदीश भगत सहित अन्य को भी कई बार समस्याएं बताईं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें