फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा वेेतन नहीं मिलने पर पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के सिडको प्रथम फेज में स्थित एक औद्योगिक इकाई प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों ने सरपंच लबलू संब्याल के साथ सिडको पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें कारखाना प्रबंधन की ओर से न्यूनतम मजदूरी अधिनियम यूटी 2022 के तहत वेतन नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि पुराने वेतन पर ही काम कराया जा रहा है। कर्मचारियों को आठ घंटे का वेतन बैंक खातों में दिया जा रहा है, जबकि ओवर टाइम लगने वालों को नकद ही दिया जा रहा है। सरकार की ओर से हर एक को खाते में वेेतन दिया जाना होता है। टैक्स बचाने के लिए धोखाधड़ी की जा रही है। सरपंच लवलू संब्याल ने चौकी प्रभारी से अनुरोध किया कि मजदूरों से हो रही धोखाधड़ी को सत्यापित कर कंपनी के खिलाफ श्रम कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उनके अनुसार सांबा में सहायक श्रम आयुक्त का पद खाली होने पर श्रमिकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपायुक्त से अनुरोध है कि ऐसे उद्योग प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जो श्रमिकों के साथ गलत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें