फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने सरकारी स्कूल में लगाई हथियारों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। राजपुरा के सरकारी हासस में बीएसएफ की बाबा संगठन की ओर से शुक्रवार को एक परामर्श कार्यक्रम किया गया व छात्रों को शिक्षा पूरी करने के बाद कैसे कॅरियर को चुनना है, इसके बारे में अवगत कराया गया। बाद में हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

व्याख्यान के दौरान छात्रों को शिक्षा पर भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अपने स्कूली जीवन के पूरा होने के बाद पढ़ाई का प्रबंधन कैसे करना है। उन्हें किस प्रकार के अवसरों को पूरा करने की आवश्यकता होती है, इस बारे में विस्तार से बताया गया। बाद में बीएसएफ की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसे छात्रों ने खूब सराहा। क्योंकि कुछ छात्रों ने पहली बार ऐसे हथियार देखे जो सुरक्षाबल के जवान इस्तेमाल करते हैं। इस मौके पर अजय मेहरा डीसी (क्यूएम) 161 बटालियन बीएसएफ के अजीत कुमार यादव, शिंभू दयाल, सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण अख्तर, डीडीसी राधा कृषण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें