फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन सफाई कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल दो से

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने दो अक्तूबर से कामछोड़ हड़ताल पर जाने का एलान किया है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान पिंका संधू ने बताया कोरोना महामारी के चलते उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। वह लोग पीपीई किट्स के अलावा साबुन और सैनिटाइजर की मांग कर रहे हैं, जिसे स्थानीय प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। वहीं, वेतन में पे कमिशन एरियर को भी नहीं डाला जा रहा है। हर बार आश्वासन मिलने के बाद सब्र का बांध टूट गया है। प्रधान ने कहा कि दो दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें