रियासी। जिले की अरनास तहसील के अंतर्गत डंसाल क्षेत्र से लापता युवती को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर राजोरी जिले से बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार परिजनों ने बताया था कि उनकी बेटी गांव में एक दुुकान पर सामान लेने गई थी, जिसके बाद से घर नहीं लौटी। बाद में हर जगह तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस चौकी डंसाल के एसआई पुरोषोत्तम कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और 48 घंटे के भीतर राजोरी जिले से बरामद कर लिया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया।