फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-नालों में फेंका जा रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल राजपुरा ने कूड़ा निस्तारण की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण नहीं होने से कुछ लोग चौक-चौराहों और नदी-नालों में कचरा फेंक रहे हैं। बारिश होने पर दुर्गंध से हाल बेहाल हो रहा है।
व्यापार मंडल राजपुरा के प्रधान संजय शर्मा, ग्रामीण गणेश शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, कमल वर्मा के अनुसार कस्बे के चौक-चौराहों व नदी-नालों में कचरे के ढेर लगे हैं। इससे पानी दूषित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़े का निस्तारण करवाए। नदी-नालों में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता के लिए आम नागरिकों को प्रशासन का साथ देना चाहिए। कचरा उठाने के लिए ऑटो लगाया था। लोग इसमें कचरा तो डाल देते थे लेकिन कूड़ा शुल्क नहीं देते थे। बाद में ऑटो बंद कर दिया गया।
- शिवाली चौधरी, बीडीओ, ग्रामीण विकास विभाग, राजपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें