फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने वार्ड-61 और 67 में जानीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड-61 और-67 में मंगलवार को मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर नाले और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस रहा है। मेयर ने आश्वासन दिया कि जल्द नाले, नालियों की समस्या का निदान किया जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा आनंद नगर और बोहड़ी इलाकों में जलभराव के कारण पनपे हालत का भी मेयर ने जायजा लिया। अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली निगम और जलशक्ति विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि लोगों को पर्याप्त बिजली-पानी मुहैया करवाया जाए। मौके पर पार्षद सूरज प्रकाश पादा, पार्षद महेंद्र कुमार, चेयरमैन नरेंद्र सिंह जमवाल, पंकज पादा, अनूप कोतवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें