फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके दुकानों से सब्जियां और अन्य सामग्री पॉलिथीन के लिफाफों में दी जा रही है। सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, नगर निगम की कार्रवाई भी नाकाफी साबित हो रही है। निगम अभियान चलाकर जुर्माना भी कर रहा है, फिर भी पॉलिथीन के प्रयोग को नहीं रोक पा रहा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में नाले और नालियों में पॉलिथीन फेंकी जा रही है। इससे नालों को साफ करना नगर निगम के लिए मुसीबत बन गया है। अभी तक हजारों मीट्रिक टन कचरा नालों से निकाला जा चुका है। अभी तक नाले पूरी तरह से साफ नहीं हो पाए है। डंपिंग साइट में भी कचरा लिफाफों में पैक कर ही फेंका जाता है। इस कारण भी नगर निगम को कचरे का निस्तारण करने में परेशानी आ रही है। नगर निगम कई बार आह्वान कर चुका है कि लोग कपड़े के थैले का प्रयोग करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन पॉलिथीन का प्रयोग नहीं रुक पा रहा है।
--------
पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन फिर भी इसका प्रयोग किया जा रहा है। शहर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, प्लास्टिक के लिफाफे इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी पॉलीथिन जब्त किया गया है। इस बार भी दुकानदारों को जुर्माना किया जाएगा। साथ ही पॉलिथीन के रूट का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें