फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हड़ताल से नहीं पहुंच रही खाद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन डीएपी खाद की किल्लत से किसान काफी परेशान हैं। रविवार को प्रदेश किसान संघ के प्रधान तेजिंदर सिंह वजीर की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में किसानों ने उपराज्यपाल से इस समस्या के हल की मांग की। बैठक में कई किसान संगठनों के नेता पहुंचे। बता दें, पंजाब में किसानों की हड़ताल के चलते प्रदेश में ट्रेनें नहीं आ रहीं। इसकी वजह से खाद के रैक प्रदेश में नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान वजीर ने कहा कि गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन डीएपी खाद न होने की वजह से किसान बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा उपराज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करें और जब तक ट्रेनों की सेवा बहाल नहीं होती। तब तक ट्रकों के माध्यम से खाद मंगवाई जाए, ताकि समय पर किसान बिजाई कर सकें। बेशक कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रयास किया होगा, लेकिन इसका परिणाम कुछ नहीं निकला। यदि कश्मीर के सेब उत्पादकों के लिए सरकार कदम उठा सकती है तो इसी तरह से जम्मू के किसानों के लिए कदम क्यों नहीं उठाया जा सकता। उपराज्यपाल को चाहिए कि वह कृषि क्षेत्र के अफसरों से बात करें और खाद लाने के लिए कोई अन्य रास्ता निकालें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें