फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कैसे हारेगा कोरोना जब लोग करेंगे ऐसी गलतियां! यहां उड़ाई गईं नियमों की धज्जियां

Fri, 24 Jul 2020 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नेहरू मार्केट के पास आरटीओ ऑफिस के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय जम्मू में लोगों ने सामाजिक दूरी की खूब धज्जियां उड़ाईं। कई लोगों ने तो मास्क भी नहीं पहना था। गुरुवार को बिक्रम चौक एआरटीओ दफ्तर में वाहन में नंबर प्लेट लगवाने और फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए लोगों की लंबीं कतारें लगीं। 

विज्ञापन


इस दौरान सामाजिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया, न ही प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। बीते दिनों भी आरटीओ कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ा था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। 

हालांकि पुलिस की ओर से सख्ती करने के बाद स्थिति ठीक हुई। शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों का इतनी संख्या में जमा होना और सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन नहीं करना चिंता का विषय है। आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में एसओपी के नियमों को यकीनी बनाने के लिए कार्यालय के कार्य को दिन के हिसाब से बांटा गया है। बावजूद इसके निमयों का पालन नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें