फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त मशीनरी नहीं, जम्मू शहर को सैनिटाइज करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पर्याप्त मशीनरी नहीं होने से सैनिटाइजेशन अभियान भी धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है। मौजूदा समय में नगर निगम का अभियान ठंडा पड़ गया है। जहां कारोना संक्रमण के मरीज आ रहे हैं, उन इलाकों में भी मात्र औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इलाके में एक दिन में दो से तीन बार छिड़काव नहीं किया जा रहा। इससे शहरवासियों का जीवन जोखिम में पड़ सकता है।
विज्ञापन

जब लॉकडाउन में इक्का-दुक्का मामले आ रहे थे तो तमाम वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा था। अब कारोना मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन अभियान ठंडा पड़ गया है। हालांकि इसके पीछे नगर निगम स्प्रे करने के लिए मशीनरी का अभाव और कर्मचारी कम होना बता रहा है। अब कोरोना से लड़ने के लिए फिर से लाखों रुपये की मशीनरी की खरीद की जानी है। वीरवार को इसके लिए बैठक रखी गई है, जिसमें उपकरण खरीदने पर चर्चा की जाएगी। शहर में हर रोज पांच से छह मरीज सामने आ रहे हैं। कुल मिलाकर हर रोज नगर निगम के कर्मचारियों को 40 से 50 जगहों में स्प्रे करना पड़ रहा है। इसमें नगर निगम की टीमें 20 से 25 जगहों को ही कवर कर पा रहा हैं। पार्षदों की ओर से भी हर गली में स्प्रे करने को लेकर मांग की जा रही है, लेकिन उच्च अधिकारी मांगों को अनसुना कर रहे हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़ने पर परेशानी काफी बढ़ गई है।
----------
कोरोना से लड़ने के लिए रणनीति तैयार की जा रहा है। मौजूदा समय में और उपकरणों की जरूरत है। इस पर वीरवार को बैठक कर रणनीति बनाई जानी है। पहले भी मशीनरी खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलदेव सिंह बलौरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सैनिटाइजेशन कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें