जम्मू। प्रदेश के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। यह आरोप रविवार को जम्मू में भाई कन्हैया निष्काम सेवा सोसायटी की बैठक में सिख संगठनों ने लगाया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के तहत कैशलेस इलाज के लिए पैनल में शामिल सभी निजी अस्पतालों को सार्वजनिक रूप से जारी किए गए कार्ड स्वीकार नहीं किया जा रहे। मांग की गई कि ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई की जाए। सोसायटी के अध्यक्ष एस. मोहिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है, लेकिन आयोग के पास पीओके की खाली रखी गई 24 सीटों को डि-फ्रीज करने की कोई शक्ति नहीं है। सरकार को चाहिए कि 1947 के शरणार्थियों के लिए विस चुनाव में चार सीटें आरक्षित की जाएं।