फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में स्टॉक की गई गट्टू डोर ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रतिबंधित गट्टू डोर की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी पर भी जम्मू शहर में बड़े पैमाने पर पतंगबाजी की जाएगी। इसके लिए भी गट्टृ डोर की डिमांड ज्यादा है। पुलिस के अनुसार डोर का व्यवसाय करने वालों ने इसे अपने घरों में बने गोदामों में रखा है, जिससे गट्टू डोर ढूंढना चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस ऐसे व्यवसायियों को चिह्नित कर दबोचने की तैयारी में है। गट्टू डोर से बीसी रोड पर बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बख्शी नगर और जानीपुर पुलिस ने दुकानों पर दबिश देकर जांच की। बताया जा रहा है पतंग उड़ाते बच्चों से भी गट्टू डोर बरामद की गई है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि प्रतिबंधित डोर की खरीद-फरोख्त करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें