फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस छह तक बंद, जिलों में बढ़ेगा राशन का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस नेहरू मार्केट छह मई तक बंद रहेगी। आज से छह मई तक मंडी बंद रहने से जम्मू और कश्मीर संभाग के जिलों में अनाज और अन्य जरूरी सामान का संकट बढ़ेगा। सरकार ने पूर्व में घोषित लॉकडाउन की अवधि को अब छह मई तक बढ़ाया है। ऐसे में मंडी और तीन दिन बंद रहेगी, जिसके कारण मंडी से अन्य जिलों के लिए राशन व अन्य जरूरी सामान नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन

वेयर हाउस मंडी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि डीसी जम्मू ने छह मई तक मंडी को बंद रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जिलों में राशन का संकट बढ़ेगा। जम्मू सहित कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों से व्यापारियों को फोन आ रहे हैं कि उनके पास राशन व अन्य जरूरी सामन की कमी है। उन्होंने कहा कि कोविड चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा किए प्रयासों की हम सराहना करते हैं, लेकिन सरकार को सोचना चाहिए था कि वेयर हाउस, अनाज मंडी न सिर्फ जम्मू, बल्कि श्रीनगर संभाग के विभिन्न जिलों के लिए राशन सप्लाई करने वाली एक मात्र मंडी है। 30 अप्रैल से दो मई तक पहले ही मंडी बंद थी, अब छह मई तक मंडी बंद होने से और परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जरूरी सामन की सप्लाई करने की अनुमित देने चाहिए थी, ताकि जिलों में निर्वाद रूप से राशन व अन्य जरूरी सामान की सप्लाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें