फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सख्ती, समूज में बैठे लोगों को डंडा दिखकर खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इन क्षेत्रों में भी कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी गांव-गांव में जाकर गश्त कर रहे हैं, लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं आने दिया जा रहा। गांव में लोग ग्रुप बनाकर बैठ रहे हैं, जिन्हें पुलिस डंडा दिखाकर खदेड़ रही है। कई गांवों में युवा क्रिकेट खेल रहे हैं। इस पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। दुकानों को बंद कराया जा रहा है। बुधवार और वीरवार को एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता ने सीमांत इलाकों का दौरा किया। वह आरएस पुरा और सुचेतगढ़ बॉर्डर की पुलिस चौकियों और थानों में पहुंचे और पुलिस के बंदोबस्त का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव स्तर पर पहले दुकानें खोली जा रही थीं, जबकि कई नर्सरी और अन्य छोटे-छोटे प्रतिष्ठान भी खोले जा रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब गांवों में गश्त शुरू कर की है, ताकि तय समय के मुताबिक ही दुकानें खुलें। लॉउडस्पीकर से भी लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी जा रही है। आरएस पुरा, सुचेतगढ़ बेल्ट के थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि फिलहाल अभी किसी गांव को सील नहीं किया गया है। गांव स्तर पर गश्त शुरू की गई है, ताकि बेवजह भीड़ को जमा न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें