फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 43364 को दी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच वीरवार को तीसरे चरण में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसमें 21-22 लाख लोगों को पंजीकृत करने का लक्ष्य है। प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 43364 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। इसमें कश्मीर संभाग से 21168 और जम्मू संभाग से 22196 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 45 साल से अधिक आयु वर्ग में 35587 लोगों को पहली डोज दी गई, जबकि इस वर्ग में 1297 लोगों को दूसरी डोज मिली।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तक प्रदेश में प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण हो रहा था, जिसकी क्षमता अब बढ़कर 40-45 हजार के बीच आ गई है। वीरवार को टीकाकरण अभियान में हेल्थ केयर वर्कर्स में 530 कर्मियों को पहली डोज और 664 को दूसरी डोज दी गई। इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर्स में 2012 को पहली डोज और 3274 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से अधिक आयु वर्ग में सबसे अधिक लोग शामिल हैं। इसमें बुजुर्ग भी टीकाकरण करवा रहे हैं। हालांकि पहले दिन सामान्य तौर पर 45 साल से ऊपर आयु वर्ग में कम ही लोग टीकाकरण के लिए आए। इससे पहले 45 साल से ऊपर बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर वाले आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है।
----------
टीकाकरण अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें अब 45 साल से ऊपर सामान्य आयु वर्ग के लोगों को भी शामिल कर लिया गया है। आगामी दिनों में टीकाकरण क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सलीम-उल रहमान, निदेशक, परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर
------
पहली डोज लेकर सुरक्षित महसूस कर रहे लाभार्थी
जम्मू-कश्मीर के 1061 चिकित्सा केंद्रों में वीरवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर सामान्य आयु वर्ग के लोग भी टीकाकरण के लिए पहुंचे। यूपीएचसी सुभाष नगर में टीकाकरण के लिए आई 46 वर्षीय प्रोमिला ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज लेकर वह कोविड वायरस से खुद को थोड़ा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। लेकिन दूसरी डोज और निर्धारित समय सीमा तक अभी एहतियात बरतना भी जरूरी है। 45 वर्षीय निशा ने कहा कि इस आयु वर्ग को टीकाकरण अभियान में शामिल करने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी। समाज के हर वर्ग को वैक्सीन देने के बाद ही कोविड का खात्मा हो सकता है। 50 वर्षीय कृष्ण लाल ने कहा कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली है, जिसका वह इंतजार कर रहे थे। वैक्सीन ही हमें कोरोना से सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें