फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनलॉक के बाद लग रहा था कि जम्मू रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और प्रवेशद्वार पर कोविड टेस्टिंग को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन इसे अभी जारी रखा गया है। इसमें जम्मू एयरपोर्ट पर अब रैपिड के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन से जरूरी ढांचा मांगा है। मौजूदा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 2000 और एयरपोर्ट पर 700-800 यात्रियों का रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। जिसमें कुछ ही संक्रमित मामले मिल रहे हैं। इसमें रेलवे स्टेशन पर कई दिन से कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। इस बीच जम्मू संभाग के आठ जिलों में बुधवार को कोई संक्रमित मामला नहीं मिला, हालांकि पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में कोविड से एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश में बुधवार को 45 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 39 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 32 संक्रमित मरीजों को छुट्टी दी गई। संक्रमित मामलों की शिनाख्त न होने का एक बड़ा कारण लोगों में कोविड टेस्ट को लेकर रुझान कम होना भी माना जा रहा है। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 605 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 1945 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इसमें कश्मीर संभाग से 1223 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों को 20 फरवरी और फ्रंट लाइन कर्मियों को 6 मार्च तक कोविड वैक्सीन दी जाएगी। इसमें सभी कर्मियों से वैक्सीन लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें