फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के तीन जिलों से ज्यादा हो गए जम्मू में कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनकर जम्मू के बाजार से गुजरते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मूू। संभाग के जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वीरवार को 51 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 21 लोग तो यात्री हैं लेकिन 30 मामलों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जीएमसी अस्पताल जम्मू में उपचाराधीन लोअर रूप नगर और जुलाका मोहल्ला के रहने वाले दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इनकी आयु क्रमश: 43 और 44 साल की थी। जम्मू जिले में 23 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितों के नए मामलों से जम्मू जिले का आंकड़ा 1412 पहुंच गया है। इनमें 935 यात्री और 477 अन्य वर्ग से मिले हैं। कश्मीर के गांदरबल जिले में 603, बांदीपोरा में 914, कुपवाड़ा में 1181 मामले हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सामने आए तीस मामलों में से 21 मामले पहले से पाजिटिव मरीजों के रिश्तेदार या आस पड़ोस से आए हैं। अन्य नौ मामलों में डीसी कार्यालय जम्मू के पास वजारत रोड में तैनात तीन पुलिस कर्मियों के आए हैं। इसके अलावा गंग्याल, अखनूर, मढ़, सिद्दड़ा, डोगरा हाल, बठिंडी, गांधीनगर से भी संक्रमित मिले हैं। जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन रखा जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना मामलों में लगातार तेजी लोगों के अलावा प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें