फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले में 47 और लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
जम्मु मे लांकडाउन होने जा रहा है, खाद्य सामग्री लेने के लिए बेयर हाउस में सामान लोड कराते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 47 मामले सामने आए हैं। इनमें 38 ट्रैवलर और नौ अन्य वर्ग के हैं। इनमें जीएमसी की एक स्टाफ नर्स, डंसाल की एक गर्भवती महिला, डोगरा हाल से एक संपर्क मामला, मरीजों में जीएमसी का एक एमबीबीएस छात्र, भठिंडी से एक, बिश्नाह से एक, दुर्गानगर से एक, चाफड़ा चक्क, मढ़ से एक मामला शामिल है। इसके अलावा डोगरा हॉल में निगम का एक सफाई कर्मी के संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन किया जा रहा है। लेकिन गोल पुली, तालाब तिल्लो रेड जोन में कई सरकारी कार्यालय पहले की तरह काम कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि आवाजाही जारी रहने से इन कार्यालयों से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इन कार्यालयों में स्टाफ कर्मियों की नियमित आवाजाही हो रही है। रेड जोन में सभी तरह के संस्थान बंद किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें